[Resolved] Max Life Insurance — selling of of insurance policy through axis bank manager with wrong information and personal interest. | |
महोदय axis bank की पाओटा ब्रांच, जोधपुर के प्रबन्धक द्वारा भ्रामक जानकारी देकर मेरी बीमा कर दी गई इसका विवरण निम्नानुसार है:- पॉलिसी नंबर[protected] 1-प्रबन्धक महोदय द्वारा जानकारी दी गई की आपके द्वारा देय प्रीमियम राशि को भारत सरकार के ऋण पत्रों मे विनियोग किया जाएगा तो इससे प्राप्त बोनस इतना होगा की 7 से 9 वर्ष बाद आपको प्रीमियम नहीं देना होगा। 2 -गंभीर एक्सिडेंट की अवस्था मे प्रीमियम राशि के आधी राशि का भुगतान तत्काल किया गाएगा वर्तमान मे axis bank के उपभोक्ता सेवा के टोलफ़्री नंबर पर जानकारी लेने पर उपरोक्त दोनों तथ्य ही झूँटे पाए गए व सूचना दी गई की 1-आपको 15 से 20 वर्ष प्रीमियम देने पर बोनस इतना होगा की आपको प्रीमियम देने की जरूरत नहीं होगी तथा 2-एक्सिडेंट की अवस्था मे आपको किसी भी प्रकार का भुगतान देय नहीं है। 3- प्रीमियम राशि को भारत सरकार के ऋण पत्रों मे विनियोग की जानकारी भी गलत है। इसी प्रकार maxlife कंपनी मे बात करने पर उन्होने जानकारी दी की आपको जीवन पर्यंत हर वर्ष प्रीमियम तो देना ही होगा।बोनस का भुगतान तो बीमा अवधि पूर्ण होने अथवा म्र्त्यु होने पर ही देय होगा। इस प्रकार यह स्पष्ट है की axis bank के प्रबन्धक द्वारा भ्रामक जानकारी प्रदान की गई इसका उन्हे कोई लाभ मिला होगा। अत: मेरे द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि मय ब्याज लौटते हुए मेरी पॉलिसी समाप्त करने की की कार्यवाही करने का कष्ट करे मेरी शिकायत पर उपरोक्त कार्यवाही नहीं होने पर मुझे IRDA व उपभोक्ता न्यायलय मे वाद प्र्स्तूत करना होगा। मुझे विश्वास है मेरी शिकायत पर कार्यवाही होगी। भवदीय गजेंद्र कुमार व्यास पॉलिसी नम[protected] Was this information helpful? | |
Feb 2, 2018 Complaint marked as Resolved Max Life Insurance customer support has been notified about the posted complaint. Verified Support Dec 20, 2017 Max Life Insurance Customer Care's response आदरणीय व्यास जी, हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी नें आपके नंबर पर आपसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन आपका नंबर लगातार व्यस्त होने के कारण हम आपसे बात नहीं कर पाए | कृपया अपनी सुविधा अनुसार हमें आपसे बात करने के लिए कोई उचित समय बताएं | धन्यवाद, मैक्स लाईफ इंश्योरेंस | Verified Support Dec 27, 2017 Max Life Insurance Customer Care's response आदरणीय व्यासजी, हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी आपकी शिकायत की पड़ताल कर रहे हैं। आपसे निवेदन है की आप हमें समस्या निवारण हेतु ३१.१२.२०१७ तक का समय दें। धन्यवाद, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स Verified Support Jan 02, 2018 Max Life Insurance Customer Care's response आदरणीय व्यासजी, हमारे ग्राहक सेवा अधिकारी नें आपको एक मेल द्वारा आपकी पॉलिसी सम्बंधित जानकारी दे दी है | इस मेल में पॉलिसी सम्बंधित फ्री लुक पीरियड के बारे में अथवा आपकी पॉलिसी की सरंडर वैल्यू भी दी गयी है | अगर आप अपनी पॉलिसी सरेन्डर करना चाहें तो उससे सम्बंधित फॉर्म आदि भी मेल में आपको भेजा गया है | धन्यवाद, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स | |
1 Comment | |
Comments
आपके यहाँ से आए फोन की रिंग के बाद फोन pic किया पर कट गया, वापस करने पर मिला नहीं।आप मुझे दोपहर 1.00 PMसे 2.00PM केई मध्य फोन कर सकते है।
Reply
80%
Complaints
1163
Pending
0
Resolved
907
+91 11 2693 3610
Max House, 1 Dr. Jha Marg, Okhla, New Delhi, Delhi, India - 110020