Address: | Agra, Uttar Pradesh, 282002 | Website: | nagar nigam agra |
महोदय,
महोदय से निवेदन है कि तोता का ताल, लोहामन्डी पर एक डलाबघर है जहाँ पर उसका कूडा हमेशा पूरी रोड पर फैला रहता है। ये डलाबघर फतह चंद इंटर कॉलेज के ठीक सामने है और उच्च प्राथमिक विधालय, मालवीय कुन्ज, तोता का ताल, लोहामन्डी के बिल्कुल समीप है। इससे यहाँ से आने-जाने वाले लोगों और बच्चों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा इस गन्दगी की वजह से अनेकों बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। जैसा की आप फोटो में देख सकते हैं की कूड़ा पूरे रोड पर फैला हुआ है। इस तरह से स्वच्छ आगरा स्वस्थ आगरा कैसे रह सकता है। यहाँ पर रोज यही समस्या बनी रहती है। ये समस्या तब और विकराल हो जाती है जब नगर निगम कर्मी यहाँ नहीं आते या वो छुट्टी पर या हड़ताल पर चले जाते है। हमारा आपसे अनुरोध है की यहाँ से इस डलाबघर को हटाने की कृपा करें जिससे यहाँ जो बीमारियाँ पनप रहीं हैं उन पर विराम लग सके।
धन्यवाद
डॉ. ओ.पी. यादव
सचिव आई.एम.ए., आगरा
Was this information helpful? |
Post your Comment