Address: | nr. aanath aashram, ashok nagar nagpur |
हमारे क्षेत्र अशोक नगर, अनाथ आश्रम के पास की सड़क की दयनीय स्थिति के लिए लिखा गया है। कुछ वर्ष पूर्व सम्राट अशोक बुद्ध विहार के 3 साइड से नविन सड़क का निर्माण किया गया था एवं 1 का निर्माण शेष था विगत समय से इस रोड पर बारिश एवं घरो से निकलने वाला पानी जमा रहता है जिससे राहगीरों और वाहनों के साथ आने-जाने वालों को काफी परेशानी का कारण बन रहा हैं। साथ ही मछर एवं कीड़े जमा होने के कारण बीमारी होने का डर भी बना रहता है |
पूर्व मे नगर सेवक से इस संबंध मे कई बार शिकायत भी की गई है किंतु अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर गड्ढे बढ़ते जा रहे है पिछले कुछ समय से कई गाड़िया स्लिप होने से दुर्घटनाएं हुई हैं, इस बुरी स्थिति ने आस-पास के मोहल्लेवासियों को भी प्रभावित किया है |
अत: आप महोदय से निवेदन है की इस सड़क की मरम्मत का कार्य एवं वर्षा के कारण जलभराव की निकासी हेतु व्यवस्था कार्य प्राथमिकता से शुरू किया जाए तो काफी मदद मिलेगी।
Was this information helpful? |
Post your Comment