Address: | Allahabad, Uttar Pradesh, 211012 | Website: | no |
महोदय/महोदया,
सानुरोध अवगत कराना है कि मै रवि कुमार राठौर पुत्र श्री मनमोहन लाल राठौर ने भीम एप के द्वारा कल दिनांक 31 जनवरी 2018 को रूपये 20000 को खाता न. [protected] ट्रांसफर किया लेकिन मेरे खाते से धन कट चुका है। लेकिन धन ट्रांसफर नहीं हुआ है जिसकी शिकायत के लिए कई टोल फ्री न. पर सम्पर्क किया लेकिन कोई भी न. कार्य नहीं कर रहे है। मेरे खाते से रूपये 20000 कट चुके है। 24 घण्टे में भीम एप के किसी भी न. पर बात नही हो सकी सारे न. लग नही रहे है। भारतीय स्टेट बैंक के टोल फ्री न. पर बात हुई उन्होंने बताया भीम एप के टोल फ्री न. पर बात करें इसमे बैंक का कोई लेना-देना नहीं है। बैंक एटीएम से चेक किया तो धन कट चुका है। बैंक पासबुक की इंट्री कराई उसमे भी खाते से धन कट चुका है। लेकिन जिसके खाते में भेजा उस खाते में नहीं पहुंचा है? इसका जवाब भीम एप के द्वारा नहीं मिल पा रहा है। बैंक में भी बात की तो उन्होंने भी भीम एप से बात करने की सलाह दी।
कृपया भीम एप के द्वारा मेरे खाते से कट चुके धन की जानकारी उपलब्ध कराये क्यो ट्रांसफर नहीं हो सका? या तत्काल धन खाते में वापस करा दे महान दया होगी।
धन्यवाद।
रवि कुमार राठौर
सम्पर्क सूत्रः- [protected], [protected]
Was this information helpful? |
Post your Comment