अवगत कराना है कि प्रार्थी मदन लाल सोनकर पुत्र श्री सुन्दर लाल सोनकर‚ स्थायी पता–एस०एस० 865 सेक्टर एच‚ एल०डी०ए० कालोनी कानपुर रोड‚ लखनऊ गृह जनपद शीतलगंज‚ पुरवा जनपद उन्नाव का एक कृषक हूँ तथा कृषि कार्य हेतु Kisan Credit Card (KCC) ऋण प्राप्त करने हेतु बैंक ऑफ इण्डिया की पुरवा शाखा में आवेदन किया गया‚ परंतु लगभग 12 वर्ष पूर्व मेरे एक पुराने ऋण खाते का बैंक के साथ Settlement / One Time Settlement (OTS) होने के कारण मुझे Kisan Credit Card (KCC) ऋण देने से शाखा प्रबन्धक द्वारा मना कर दिया गया है। उक्त खाते के संबंध में वर्तमान समय में कोई बकाया देय नहीं है तथा उसके उपरांत मेरे विरुद्ध कोई ऋण अनियमितता / डिफॉल्ट भी नहीं हुआ है। तत्समय फसल नष्ट होने एवं आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मेरे द्वारा लोन का भुगतान नहीं किया जा सका था‚ तदोपरान्त बैंक द्वारा सेटेलमेंट के ऑफर दिये जाने पर मेरे द्वारा बैंक की धनराशि को जमा कर दिया गया था। महोदय, Reserve Bank of India द्वारा जारी Fair Practices Code एवं बैंकिंग सिद्धांतों के अनुसार ऋण आवेदन का परीक्षण आवेदक की वर्तमान पुनर्भुगतान क्षमता, वर्तमान वित्तीय स्थिति, भूमि अभिलेख एवं वर्तमान क्रेडिट व्यवहार के आधार पर किया जाना अपेक्षित है। केवल अत्यंत पुराने Settlement के आधार पर स्थायी रूप से ऋण से वंचित किया जाना आरबीआई के निष्पक्ष बैंकिंग सिद्धांतों के अनुरूप नहीं माना जाता।
यह भी अवगत कराना है कि सामान्यतः Credit History से संबंधित प्रतिकूल प्रविष्टियों का प्रभाव सीमित अवधि तक ही माना जाता है तथा प्रार्थी का Settlement लगभग 12 वर्ष से अधिक समय के पूर्व का है। वर्तमान में प्रार्थी कृषि कार्य कर रहा है तथा KCC ऋण की समस्त आवश्यक पात्रताएँ पूर्ण करता है। Kisan Credit Card (KCC) ऋण लेने हेतु प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र जोकि उ०प्र० सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ है तथा जिसकी वार्षिक आय 8 लाख रूपये से अधिक की है‚ को सहायक खातेदार⁄गारंटीधारक के रूप में शाखा प्रबन्धक द्वारा दर्ज किया गया है। प्रार्थी व उसके परिवार की आर्थिक स्थिति 12 वर्ष पूर्व से काफी अधिक अच्छी है। उक्त Kisan Credit Card (KCC) ऋण का उपयोग प्रार्थी खेती व उसके रखरखाव में आने वाले खर्चें के उपयोग के लिये करना चाहता है तथा जिसके लिए भारत सरकार द्वारा कृषकों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी के KCC आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक एवं नियमों के अनुरूप पुनर्विचार करते हुए ऋण स्वीकृत करने की कृपा करें।
मदन लाल सोनकर पुत्र श्री सुन्दर लाल
मोबाइल नम्बर–[protected]‚ [protected]
ई–मेल– [protected]@gmail.com Was this information helpful? |
Post your Comment