| Address: district damoh, state mp |
सर,
विषयांकित शिकायत है कि मैं माधवी साहू पति आशीष कुमार साहू ने IIFL Finance से प्लॉट लोन लिया था, जिसका लोन नंबर है IL10897538. जिसके संबंध में मुझे अंधेरे में रखकर अपनी मनमर्जी से कुछ भी कर दिया गया, जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसके कुछ बिंदु इस प्रकार है,
1. मैंने सिर्फ प्लॉट लोन के लिए बोला था, जबकि मुझे प्लॉट और कंस्ट्रक्शन, दोनों लोन दे दिए गए, वो भी बिना मेरी अनुमति के
2. मुझे बिना अनुमति के insurance कर दिया गया, जबकि मैंने बार बार बोला था कि यदि आप किसी भी प्रकार का इंश्योरेंस करेंगे तो मुझे फिर iifl से लोन नहीं चाहिए। तब iifl के रिप्रेजेंटेटिव ने बोला था कि insurance नहीं करेंगे और बाद में मुझे पता चला कि 80502 रुपए का insurance कर दिया, जबकि मैं और मेरे पति govt. employee है, दोनों की मिलाकर लगभग सैलरी 9 से 10 लाख रुपये वार्षिक होती है और इस लोन को मेरे पति के नाम कर दिया जबकि किस्त मेरे अकाउंट से जाती है और प्लॉट भी गिरवी है और insurance भी कर दिया और govt employee भी, जैसे करोड़ो का लोन दे रहे हो और मेरे पति के पास पहले से ही sbi life ka insurance था और मैंने रिप्रेजेंटेटिव को बताया भी था।
मुझे बताया गया कि आपका 15 लाख रुपए का लोन कर रहे है, और जब लोन किया तो मुझे सिर्फ 504000 का ही लोन दिया। जबकि मुझे प्रोसेसिंग फीस 1480502 रुपए की लगी है। साथ ही इंश्योरेंस भी मुझे 1480502 रुपए के लिए किया जबकि मुझे सिर्फ 504000 ही दिए हैं।
मुझे बताया था कि आपको 8 से 8.50% वार्षिक पर ब्याज दर रहेगी, जबकि ये 11.06% रही।
मैंने लोन के लिए 5 साल का tenure करने का बोला था जबकि iifl ने 20 साल का tenure कर दिया, अब ना emi amount बड़ा रहे ना लोन के साल कम कर रहे है|
मैंने emi बढ़ाने के लिए भी आवेदन दिया था, उसको भी नहीं बढ़ाया गया और मैं 1 साल से सिर्फ ब्याज ही भर रहा हूं।
मुझे रिप्रेजेंटेटिव ने अंधेरे में रखा और एक साथ 40 से 50 पेपर्स पर हस्ताक्षर करवा लिए और iifl के बताए अनुसार, 1 भी शर्त पूरी नहीं की।
मुझे सिर्फ धोखा और मानसिक प्रताड़ना और लगभग 1 से 1.5 लाख रुपए का घाटा अभी तक इस लोन में हो गया है। लगभग 1 साल से संपर्क में हूं कि आपके बताए अनुसार लोन कि 1 भी शर्त पूरी नहीं हुई है। रिप्रेजेंटेटिव लगातार यही बोलते रहे कि अभी App में टेक्निकल दिक्कत है, कुछ समय में ठीक हो जाएगी। आपकी insurance हटाने की रिक्वेस्ट भेज दी गई है। आपके rate of interest कम करने की रिक्वेस्ट भेज दी गई है। आपके emi बढ़ाने की रिक्वेस्ट भेज दी गई है। मैं पहला नहीं हम जैसे कई कस्टमर है जो आज भी इस तरह के फ्रोड और धोखे का शिकार हो रहे है, iifl में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है, iifl app में आप कुछ भी नहीं कर सकते है।
मुझे सिर्फ 504000 का अमाउंट प्राप्त हुआ है, जबकि मुझसे 15 हजार समथिंग ऑफलाइन चार्जेज लिए गए और जब लोन स्टेटमेंट में देख रहे है तो कई प्रकार के चार्जेज already जुड़े हुए है और मेरा टोटल पेंडिंग अमाउंट 612647 रुपए है। और मैं इसको पूरा भर रहा हूं, तो मुझे इसके अलावा 10 से 15 हजार रुपए और लग रहे है।
निवेदन ये है कि मेरा insurance खत्म करके पूरा अमाउंट पूरा बापिस किया जाए और एक्स्ट्रा चार्जेज हटाये जाए और मुझे सिर्फ 504000 का ही amount दिया है ना कि 1480502, ये तो आपकी गलती है कि अंधेरे में रखकर अपने प्लॉट प्लस कन्स्ट्रकशन लोन कर दिया तो मैं एक्सट्रा amount क्यों दूँ और ये सब हटाकर, एक साथ एक fix अमाउंट जो मुझे भरना है, वो बताया जाए और उसे भरने के बाद तुरंत मेरे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स रिटर्न किए जाए और NOC दी जाए और अभी तक जो ब्याज दिया है, मेरे साथ धोखा हुआ और मानसिक प्रताड़ना हुई है, उसका हर्जाना मुझे दिया जाए| बैंक स्टेटमेंट और iifl को दी अप्लीकेशन की फोटोकॉपी संलग्न है। इसके पहले भी 3, 4 बार सभी समस्याओं को लेकर एप्लीकेशन दी है, जिसकी रिसीविंग रिप्रेजेंटेटिव द्वारा नहीं दी गई है|
कृपया करके मेरी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का कष्ट करें ताकि मैं बेफिक्र होकर मानसिक शांति से जीवन यापन कर सकू|
प्रार्थी
माधवी साहू पति आशीष कुमार साहू
मो. न. - [protected]
लोन नंबर - IL10897538
Was this information helpful?
Post your Comment