महोदय/महोदया,
अवगत कराना चाहती हूं कि विकास नगर थाना क्षेत्र, कमला नेहरू नगर (रिंग रोड) कॉलोनी में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है। हमारे क्षेत्र में कूड़ा फेंकने का कोई प्रबंध नहीं है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी या तो आते ही नहीं या अगर आते हैं तो कुछ ही घरों से कूड़ा लेते हैं और बाकी छोड़ देते हैं। बता दूं की हमारी गली में आज तक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी नहीं आयी। पिछले एक महीने से प्राइवेट ठेके वाले भी नहीं आए हैं। हम लोगों को हर रोज़ दूसरे इलाकों में कूड़ा घर या कूडादान खोज कर कूड़ा फेंकना पड़ता है। कुछ लोग तो आस पास की खाली ज़मीनों में या अवैध कूड़ा ढेरो पर कूड़ा फेंक देते हैं जिससे गंदगी और बीमारियां दोनों फैल रही हैं। इलाके में जंगली चूहे भी तेजी से पनप रहे हैं और आवारा जानवरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। क्या लखनऊ नगर निगम की लिस्ट में हमारा क्षेत्र स्वच्छ भारत अभियान के तहत नहीं आता?
या तो ये सुनिश्चित करें कि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी हर रोज़ हर घर से कूड़ा ले कर जाए या फिर कॉलोनी में हर मोड़ पे एक कूड़ेदान स्थापित करें ताकि हम लोग रोज़ उसका प्रयोग करें और कूड़ा गाड़ी उन्हीं से कूड़ा ले कर जाए।
कृपया जल्द से जल्द हमारी समस्या का समाधान करें।
श्रीमती नगमा अफसर
W/o श्री गुलज़ार हुसैन
निवासी: 529गा/256 कमला नेहरू नगर,
(हंस भक्ति धाम के पीछे)
खुर्रम नगर, लखनऊ 226022 Was this information helpful? |
Post your Comment