Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] — Subj legal application for immediate removal of prepaid smart meter installed without consent and reinstatement of postpaid meter

Address: Awas Vikas Colony Amethi

सेवा में,
अधिशासी अभियंता / संबंधित अधिकारी
विद्युत विभाग
जनपद अमेठी
गौरीगंज(उ.प्र.)
विषय: बिना सहमति लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने एवं पोस्टपेड मीटर बहाल करने हेतु विधिक प्रार्थना पत्र.
महोदय,
यह पत्र आपको सूचित करने हेतु प्रेषित किया जा रहा है कि मैं आपके विभाग का विधिवत पंजीकृत विद्युत उपभोक्ता हूँ। मेरे निवास (नीलम देवी, हमारी आवाज विकास) पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा बिना मेरी पूर्व जानकारी एवं लिखित सहमति के जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिया गया तथा अनुचित तरीके से हस्ताक्षर भी करवा लिए गए, जो पूर्णतः अवैध एवं नियमों के विरुद्ध है।
आपको अवगत कराना आवश्यक है कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के अनुसार किसी भी उपभोक्ता पर प्रीपेड मीटर थोपना विधि विरुद्ध है, जब तक कि उपभोक्ता स्वयं स्वेच्छा से इसकी लिखित सहमति न दे। आपके विभाग द्वारा की गई यह कार्यवाही उपभोक्ता अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है तथा इसके लिए विभाग पूर्णतः उत्तरदायी होगा।
अतः आपको इस पत्र के माध्यम से विधिवत सूचित किया जाता है कि—
मेरे परिसर में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
पूर्व की भांति पोस्टपेड (सामान्य) मीटर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पुनः स्थापित किया जाए।
इस अवैध कार्यवाही की जांच कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
अन्यथा, मुझे बाध्य होकर इस प्रकरण को उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
अतः आपसे अपेक्षा है कि इस प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए 7 दिवस के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
नीलम देवी
आवास विकास कॉलोनी अमेठी
[protected]
Was this information helpful?
No (0)
Yes (0)
Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] customer support has been notified about the posted complaint.
 
Add a Comment

Post your Comment

    I want to submit Complaint Positive Review Neutral Comment
    code
    By clicking Submit you agree to our Terms of Use
    Submit
    Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL]
    customer care contacts
    Customer satisfaction rating Customer satisfaction rating is a complex algorithm that helps our users determine how good a company is at responding and resolving complaints by granting from 1 to 5 stars for each complaint and then ultimately combining them all for an overall score.
    Read more
    5%
    Complaints
    2247
    Pending
    0
    Resolved
    123
    Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] Phone
    +91 52 2288 7703
    +91 52 2288 7701
    Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] Address
    Shakti Bhavan, 14, Ashok Marg, Lucknow, Uttar Pradesh, India
    View all Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] contact information