| Address: राम कà¥à¤®à¤¾à¤° यादव, विशà¥à¤µà¤¾à¤¸ नगर, सिहानी रोड, गाज़ियाबाद |
महोदय,
प्रार्थी का मकान, ज़िला सहकारी बैंक के सामने, सिहानी रोड, विश्वास नगर में स्थित है। यहां 2 वर्ष पूर्व शिवर लाइन डाली गई थी। शिवर लाइन के लिए जो गड्ढे खोदे गए थे वह सही से नहीँ भरे गए साथ ही मोहल्ले के लोगों ने अनाधिकृत नाली का निर्माण किया जिसका पानी शिवर के लिए खोदे गए गड्ढे में ही जाता प्रतीत होता है। महोदय अभी 2 दिन पूर्व प्रार्थी के कमरे का फर्श नीचे बैठ गया ध्यान से देखने पर ज्ञात हुआ कि फर्श से नीचे की मिट्टी कट कर उस बहुत ही गहरे गड्ढे में जा रही है। महोदय नगर निगम के कर्मचारियों के अदूरदर्शिता पूर्ण कार्य एवं निर्णय के कारण प्रार्थी को काफी माल की हानि हुई है तथा अगर समस्या का समाधान जल्द ही न किया गया तो प्रार्थी के मकान के गिरने तथा जान की हानि भी हो सकती है।
उपरोक्त संबंध में निवेदन है कि दोषी कर्मचारियों को दंडित करते हुए अविलंब समस्या का समाधान करने की कृपा करें।
धन्यवाद सहित
राम कुमार यादव
मकान संख्या 3, विश्वास नगर, सिहानी रोड,
ग़ज़िआबाद।
Ghaziabad Nagar Nigam customer support has been notified about the posted complaint.
the street cleaners do such a bad job.
similarly the street light is also not rectified and the entire street is in dark, they don't pay heeds to complaint when ever they come they do a temporary job they don't have switches bulbs or as matter of fact tape to fix things.
kindly expedite as our taxes that we pay to this nagar nigam facilities are not even provided.