Mahindra And Mahindra — service centre complaint | |||
सेवा मे, श्रीमान उपभोक्ता सहायता अधिकारी महिन्द्रा सर्विस सेन्टर महोदय, निवेदन यह कि प्रार्थी महेन्द्र सिंह S/o श्री चन्द्रमा सिंह ग्राम:- गाँधी नगर, पोस्ट:- बबुरीगाँव, बाराबंकी, पिन:- 225301 ने महिन्द्रा के शोरूम Mahindra TUV 300 T8 MHAWK100 White कार[protected] मे खरीदी। तथा इस कार की सर्विस भी नियमित रूप से करा रहे हैं। 26 June 2018 को अपनी कर सर्विस के लिए A. Automovers Pvt. Ltd. Opp. Akashvani Chinhat, Lucknow के यहाँ छोड़ी सर्विस का बिल 11091.00 बनाया, सर्विस कराके गाड़ी लाते समय रास्ते मे गाड़ी जलने सी लगी, समय रहते पता लग जाने से बड़ी दुर्घटना होने बची। जब सर्विस सेन्टर बात की गयी तो गाड़ी पुनः लाने को बोला गया। गाड़ी पुनः 2 जुलाई 2018 को उसी सर्विस सेन्टर पर पुनः दी गयी जोकि हमे 05 जुलाई 2018 को वापस की गयी, जिसका बिल 42631.86 रु. बनाया। गाड़ी सर्विस के बाद घर तक भी नहीं पहुंची रास्ते मे ही खराब हो गयी। जब सर्विस सेन्टर पर बात की गयी तो गाड़ी फिर से लाने के लिए बोले, गाड़ी खिचवा कर के फिर से 05 जुलाई 2018 को ही फिर सर्विस सेन्टर पहुंचाई गयी, जोकि हमे पुनः हमे 24 जुलाई 2018 को सर्विस सेन्टर से प्राप्त हुई जिसका बिल 125975.00 रु. बनाया। गाड़ी अब भी सही नहीं चल रही है। चलाने पर बहुत आवाज कर रही है। तीन-तीन बार गाड़ी सर्विस होने के बाद भी गाड़ी सही से न चलना सर्विस सेन्टर मे उचित टेक्निकल स्टाफ न होने को दर्शाता है। जब सर्विस सेन्टर पर बात की गयी तो आज 25 जुलाई 2018 को फिर से गाड़ी खीचकर पुनः सर्विस सेन्टर ले कर गए हैं। तथा गाड़ी खरीदते समय गाड़ी की गाड़ी की शील्ड वारंटी 3वर्ष व 100000 Km बताया गया था। गाड़ी को अभी तक न 3वर्ष हुआ है, तथा गाड़ी 96083Km ही चली है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त मामले को संज्ञान मे लेते हुए सर्विस सेन्टर के टेक्निकल स्टाफ की कार्यशैली की जाँच करा कराके, हमारी गाड़ी की महिन्द्रा के किसी अच्छे सर्विस सेन्टर मे, आयी तकनीकी खराबी की जाँच करा कर निशुल्क सही कराने की कृपा करें। तथा पूरे एक महीने का बिना गाड़ी के जो हानि हुई है उसको मुआवजे के रूप मे सर्विस सेन्टर से दिलाया जाय। तथा सर्विस के नाम पर 179697.86 रुपया जो लिया गया है उसको भी वापस कराने की कृपा करें। अति महान कृपा होगी। नोट:- सभी बिल तथा गाड़ी के कागज साथ मे संलग्न हैं। प्रार्थी महेन्द्र सिंह S/o श्री चन्द्रमा सिंह Vehicle No UP41AF5050 Mo. [protected] Was this information helpful? | |||
Mahindra And Mahindra customer support has been notified about the posted complaint. | |||
Add a Comment | |||
18%
Complaints
5290
Pending
0
Resolved
944
+91 22 2490 1441
Mahindra Towers, Media Cube, G.M. Bhosale Marg, Worli, Mumbai, Maharashtra, India - 400018
Post your Comment