| Address: H 1889 sector 20 part 3 Sirsa |
@HsvpHaryana
श्रीमान जी सिरसा शहर के सेक्टर 20 हुड्डा पार्ट 3 के अंदर स्थित सबसे बड़े पार्क भाईचारा पार्क में ट्यूबल का बिजली कनेक्शन कटा है जिस का बिजली बिल का बकाया ₹30 लाख पेंडिंग है, बागवानी खराब हो रही है इसलिए ट्यूबवेल कनेक्शन चालू किया जाए, यह कनेक्शन पिछले 4 साल से कटा हुआ है और इसकी भी जांच की जानी चाहिए कि यह इतना ज्यादा बिल इकट्ठा कैसे हो गया, किन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी इस बिल को भरना, इस पार्क को नजदीक रह रहे लोगों ने खुद पैसे इकट्ठे करके ₹500000 लगाकर पौधे व घास लगाई है अब वह बिना पानी के सूख रहे हैं बागवानी खराब हो रही है, क्षेत्रवासी अपने खर्चे पर पानी के टैंकर से पार्क में पानी डलवा रहे हैं इसलिए इस ट्यूबवेल कनेक्शन को बिजली से तुरंत जोड़ा जाए और जो पेंडिंग डयूज बिजली बोर्ड के हैं उनको अदा करके इस कनेक्शन को दोबारा चालू किया जाए, आज तक हुड्डा का कोई भी अधिकारी पिछले 4 साल से इस पार्क में कोई विजिट नहीं करने आया और ना ही पिछले 4 साल से पार्क में किसी ठेकेदार ने कोई एक रुपए का काम नहीं किया, इसकी भी जांच होनी चाहिए कि पिछले 4 सालों में इस पार्क पर कितना सरकारी खर्चा दर्शाया गया है जबकि वास्तविक रूप से इस पार्क के अंदर पिछले 4 साल में कोई ₹1 भी खर्च नहीं हुआ है अब पार्क के नजदीक रहने वाले लोगों ने पैसे इकट्ठे करके इस पार्क के अंदर घास व पौधे लगाए हैं लेकिन ट्यूबल का कनेक्शन कटा हुआ है इसलिए वह घास और पौधे भी सूख रहे हैं, आपसे निवेदन है कि दोषी अधिकारियों को सजा देकर इस पार्क के ट्यूबल का बिजली कनेक्शन तुरंत जुड़वाया जाए, जबकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हुड्डा सेक्टर के अंदर हर प्रकार की सुविधा देने के लिए बाध्य है, परंतु सिरसा शहर के सेक्टर 20 पार्ट 3 में स्थित भाईचारा पार्क की तरफ हुड्डा का कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा जिससे क्षेत्रवासियों में बहुत ज्यादा रोष पनप रहा है।।
7 दिनों तक यदि यह बिजली का कनेक्शन नहीं जुड़ता है तो सभी सेक्टर वासी माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे।।
समस्त क्षेत्रवासी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 20 पार्ट 3 सिरसा हुडा।।
[protected]