| Address: गाजियाबाद |
| Website: PVVNL.org |
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, सेक्टर - 16 वसुंधरा,
गाजियाबाद
विषय – बिजली बिल अधिक आने पर शिकायत पत्र।
माननीय महोदय,
मेरा नाम शशी पोखरियाल है मैं मकान नम्बर 202, प्लाट नम्बर 141 सेक्टर 4 वैशाली में रहती हूं। इस पत्र के माध्यम से मैं आपको सूचित करना चाहती हूं कि पिछले कुछ समय से मेरा बिजली का बिल अधिक आ रहा है। जिसके कारण मुझे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसा लगता है कि बिल में अचानक से वृद्धि हो गयी है, हमारे घर में जो भी बिजली उपकरण लगे है उसका औसतन बिल प्रतिमाह 780 रूपये से लेकर 1300 रूपये तक आता है परंतु पिछले 2 माह से ये 3600 रुपए तक बढ़ गया है। मेरा 27 अप्रैल 2022 से 21 मई 2022 तक 24 दिन का बिल 91 यूनिट के साथ 780/-रूपये आया और फिर 12 दिन बाद 21 मई 2022 से 02 जून 2022 तक का बिल 691यूनिट के साथ 4840/-रूपये आया। 02 जून 2022 को इस अप्रत्याशित बिल को देखते ही मैंने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की वेबसाइट पर ओनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी थी लेकिन आज तक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से कुछ भी कार्यवाही हुई और नहीं किसी ने फोन पर भी कुछ जवाब नहीं दिया।
महोदय, हमारे घर में कोई भी अतिरिक्त बिजली उपकरण नहीं लगाया गया है जिससे ज्यादा लोड बढ़ें। मेरे घर पर केवल रात के समय तीन ब्यक्ति रहते हैं और दिन भर बिजली का प्रयोग भी नहीं होता है लेकिन फिर भी बिजली का बिल चार गुना आना रीडिंग में गलती या मीटर में कोई खराबी को दर्शाता है।
अतः मैं आपसे निवेदन करती हूं कि कृपया मेरे इस मामले को गंभीरता से देखे और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कर दे इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगी।
धन्यवाद
आपकी विश्वासी
शशी पोखरियाल
उपभोक्ता संख्या[protected]
मीटर संख्या - 7059778
मकान नम्बर 202, प्लाट नंबर 141, सेक्टर 4 वैशाली गाजियाबाद
मोबाइल – [protected]
पिन – 201014
दिनांक : 17/06/2022
Paschimanchal Vidyut Vitran Nigam [PVVNL] customer support has been notified about the posted complaint.
I am consuming electricity vide account ID [protected] in D-187, Lajpat Nagar, Ghaziabad. The above connection in name of perious owner Ishwar Singh.
I had puchassed this propery in 26.06.2002 vide General Power of Attorney in my name Umesh Kumar.
Now when I went to electricity office in Lajpat Nagar for change to my name. They asked me to collect affiidevit, copy of PAN & AADHAR of Ishwar Singh.
I am not in touch of Ishwar Singh, so please advice me what to do for change of name in electricity bill.
As I earlier told you, I have registered Power of attorney in my my name authosed to to apply for electrification vide clause No. 11 .