| Address: Kabir Nagar, Moradabad |
विषय : बिजली बिल खाता संख्या[protected] पर एड्रेस / पता सही करवाने एवं दलपतपुर, मुरादाबाद बिजली विभाग द्वारा सहयोग नहीं करने और परेशान करने के संबंध में शिकायत।
मैं आप को सूचित करना चाहता हू,[protected] को मैने ईडीडी-द्वितीय मुरादाबाद, ईडीएसडी-दलपतपुर { EDD -II Moradabad, EDSD -DALPATPUR} मेरे द्वारा एक आवेदन पत्र दिया गया। वह आवेदन मेरे बिजली बिल पर आ रहे गलत एड्रेस / पता को सही करवाने के लिए आदेश संबंधित था। जिसका आज[protected] तक कोई समाधान नहीं हुआ।
मैं एक प्राइवेट एक्सपोर्ट फैक्ट्री मैं मैनेजर के पद पर हू जहा मुझे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जॉब पर होना होता है। और बिजली विभाग मैं कोई भी अधिकारी सुबह 11 या 12 बजे से पहले नहीं मिलता इसलिए यह आवेदन पत्र[protected] मैने ईडीएसडी-दलपतपुर पर मौजूद कर्मचारी टिका सिंह (मोब# [protected] ) द्वारा दिया था। लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हुआ। टिका सिंह द्वारा दिया गया वरिष्ठ अधिकारी सचिन कुमार मोब# [protected] पर संपर्क और कॉल की लेकिन यह नंबर कभी आंसर नहीं हुआ। इसलिए मे आज[protected] को फैक्ट्री से छुट्टी लेकर दलपतपुर बिजली विभाग 11 30 के करीब पंहुचा वहाँ पहचने पर टिका सिंह से पता चला SDO साहब जो आदेश करेगे वह अभी नहीं है और वहा मौजूद मनोज द्वारा 1000 का खर्च, फाइल बनेगी, जांच लगेगी, एड्रेस पर विजिट होगा कुछ इसतरह का प्रोसीजर बताकर मुझे परेशान करा जा रहा है। मैं जुलाई 2021 से अब तक बिजली का बिल जमा कर रहा हू और मैं यह भी जनना चाहता हू के अगर मेरा समाधान नहीं होता है तो क्या मैं बिजली बिल का भुगतान करना रोक दू फिर बिजली विभाग बिल पर जिसका एड्रेस हो उससे बिल का भुगतान लेले।
अतः आपसे निवेदन है कि मेरी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की कृपा करें, इसके लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।
धन्यवाद,
निवासीगण,
अथर हसन
मोबाइल :[protected]
वाटिका एन्क्लेव / मन्नत अप्पार्टमेन्ट
बरवारा माज़रा (कबीर नगर)
मुरादाबाद - 244001
Uttar Pradesh Power Corporation [UPPCL] customer support has been notified about the posted complaint.