Address: | Aurangabad to Lasur, Aurangabad, Maharashtra |
मा.महोदय,
मेरा नाम अजय धनराज कहाटे हैं।मैं महाराष्ट्रा के औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुके का रहने वाला हूं।
महोदय आपको ईमेल लिखने का एकमात्र कारण यह है कि, हम लासुर स्टेशन से औरंगाबाद ट्रैन से हररोज आते जाते हैं।हमे सुबह औरंगाबाद आने के लोए 8 बजे लासुर स्टेशन से रेल हैं और वापस आने के लिए 2:30 के बाद सीधे शाम के 7 बजे रेल हैं।
हम सुबह तो टाइम पे ऑफिस और कॉलेज पहुच जाते हैं मगर वापस घर आने के लिए शाम में 1 ही रेल हैं और वो भी हमेशा देर से आती हैं इसकी वजह से हम घर टाइम से नहीं पहुँच पाते।
मेरा घर लासुर स्टेशन से 15 km के अंतर पर हैं इसकी वजह से शाम के 8 बजे तक तो गांव के कुछ लोग जो लासुर स्टेशन या बाहर काम करते हैं उनके साथ हम घर जाते हैं मगर रेल देर से आने के कारण वह घर चले जाते हैं और हमे रात हो जाने के कारण कोई भी साधन नही होता घर जाने के लिए।
हम घर देर से जाते हैं और सुबह 5 बजे उठकर फिर लासुर स्टेशन आते हैं।लेकिन देर से आने के कारण हमारी नींद पुरी नहीं होती और हम ऑफिस में या कॉलेज में सो जाते हैं।इसके कारण हमारी पढ़ाई औऱ नौकरी दोनो ही खतरे में है।
हम हमारे परिवार को कुछ भी समय नहीं देपारहे हैं इसिलए वो भी हमसे बहुत नाराज रहते हैं।
आपसे विनंती हैं कि कृपया आप रेल टाइम पर चले या फिर नई रेल का इंतजाम करे यह हमारी आपसे विनंती हैं।
आपका विश्वासु
अजय कहाटे Was this information helpful? |
Post your Comment