| Address: Kanpur, Uttar Pradesh, 208011 |
सेवा में,
श्री अधिशाषी आभियनता,
जल कल विभाग,
बाबाकुटी चौराहा,
किदवईनगर कानपुर
विषय: जल भराव की गंभीर समस्या।
महोदय,
विगत पाँच वर्षों से हमारे निवास 128/25 - 'एफ' किदवईनगर व कई अन्य मकानों के इर्द-गिर्द सीवेज का जल भराव रहता है। जल कल विभाग को कई पत्र लिखने के बावजूद भी आपके विभाग से कोई उचित कार्यवाही नही की गई। कभी-कभी आपके कार्यलय के कर्मचारी आकर जल भराव हटा देते हैं परंतु उनके जाते ही 2-3 घंटे के अंदर पुनह जल भराव की स्तिथि हो जाती है।आपके कर्मचारीयों से जब इस समस्या को बताया जाता है तो ना ही उचित उत्तर देते हैं ना ही कारण का सही निवारण कर पाते हैं। महोदय, इस समस्या के कारण हम लोगों के घरों मे मच्छर पनप रहे है जिससे बोमारीयाँ फैल रही हैं और वातावरण दूषित हो रहा है।
महोदय, इस क्षेत्र की पार्षद श्रीमती रीता शास्त्री जि को भी हम अपनी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत का चुके हैं।
कृपया त्वरित कार्यवाही करके इस जलभराव के नरक से मुक्ति दिलायें।
प्रार्थी
संचित अग्रवाल
फोन: [protected]
Municipal Corporation of Kanpur customer support has been notified about the posted complaint.
Thanks