| Address: Allahabad, Uttar Pradesh, 211006 |
आप एक बहुत ही प्रतिष्ठित कंपनी हैं और आपकी प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि यदि कुछ बातें जो कि आपके ग्राहक आपसे या आपके डीलर से अपेक्षा करते हों और यदि उस ओर ध्यान न दिया जाये, आपकी विशिष्ट्ता पर प्रभाव डालती हैं। इस तरह की कुछ बातें निम्नवत हैं:-
१. जब कभी कोई ग्राहक आपके शोरूम में कोई वाहन क्रय करने जाता है तो वहां का स्टाफ सिर्फ वाहन के विक्रय तक ही अपने को सीमित रखता है और अपने ग्राहक के लिए चाय-कॉफ़ी तक उपलब्ध नहीं करता जबकि दूसरी कम्पनियां इस तरह के शिस्टाचार का पूर्ण ख्याल रखती हैं।
२. त्योहारों के मौके पर जहाँ अन्य कम्पनियां अपने ग्राहकों को वाहन क्रय करने हेतु विभिन्न भांति के ऑफर, पुरस्कार एवं गिफ्ट्स प्रदान करते हैं, वहीँ आपकी कंपनी ऐसा कुछ नहीं करती जो कि आपकी प्रतिष्ठा के बिलकुल भी अनुकूल नहीं है।
मेरी यह पीड़ा इसलिये है क्योंकि मै आपकी कंपनी का पुराना ग्राहक हूँ और मैंने आपकी कंपनी की कई वाहन क्रय किये हैं और मैंने दिनांक ०९. ११. २०१५ को रसीद संख्या ११९५०१ (Rs.४००००)+रसीद संख्या ११९५०२ (Rs. ३५०००)+दिनांक १०.११.२०१५ को रसीद संख्या ११९५१० (Rs. २९५००)=Rs. १, ०४, ५००/- नकद भुगतान करके बजाज पल्सर-२२० SF एवं दिनांक १०.११.२०१५ को रसीद संख्या ११९५११ (Rs. २५०००) + रसीद संख्या ११९५१२ (Rs. ३६४००)= Rs. ६१, ४००/- नकद भुगतान करके बजाज/डिस्कवर/१२५ DRUM आपके इलाहबाद स्थित यूनाइटेड ऑटोमोबाइल्स, ४३/१०, सरदार पटेल मार्ग, सिविल लाइन्स, इलाहबाद से क्रय किया परन्तु धनतेरश एवं दीपावली जैसा त्यौहार रहने के बावजूद भी मुझे आपकी कंपनी द्वारा किसी भी तरह का पुरस्कार या गिफ्ट न प्रदान किये जाने का मलाल है। आशा है कि आप अपनी कंपनी की प्रतिष्ठा एवं अपने ग्राहकों की इस पीड़ा एवं आपसे अपेक्षा की ओर ध्यान देंगे.
आपकी कंपनी का नियमित ग्राहक
पीयूष श्रीवास्तव,
५९३/९५/२०, सर्वोदय नगर (अमिताभ बच्चन रोड),
अल्लापुर, इलाहबाद -२११००६
कांटेक्ट nos. ८००४९०४९०३, ९७९५३३९५३३, ७२३८०४३१४६
E-mail : [protected]@gmail.com