| Address: 382 b3 Bansals mension nalagarh road, Panchkula, Haryana, 134102 |
श्रीमान/श्रीमती जी,
निवेदन यह है कि दिनांक 26 फरवरी 2019 को श्रीमती लतिका शर्मा, विधायक कालका विधानसभा, जिला पंचकूला हरियाणा द्वारा जीरकपुर-परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग न पर पुराना पंचकूला से एचएमटी पिंजोर तक एक निजी कार्यक्रम के लिए नियमो को ताख पर रखकर लगभग दर्जनों होर्डिंग्स लगाए गए है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइन बोर्ड या स्पीड बोर्ड के अलावा कोई भी व किसी भी प्रकार का होर्डिंग या बोर्ड नही लगाया जा सकता क्योंकि कोर्ट के अनुसार यह बोर्ड किसी अप्रिय घटना व सड़क दुर्घटना का कारण बन सकते है परन्तु सरकार, प्रशासन की मिलीभगत से नियमो को ताख पर रख कर, विधायिका द्वारा सत्ता का फायदा उठाते हुए दर्जनों की संख्या में राष्ट्रीय राजमार्ग पर माननीय सुप्रीम व हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए होर्डिंग्स लगवाए गए है।
माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 1997 व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्ष 1998 में आदेश पास करके होर्डिंग्स व बोर्ड्स को हटाने के आदेश देते हुए इस प्रकार के होर्डिंग्स व बोर्ड्स को चालको के लिए खतरनाक व नुकसानदायक बताते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का होर्डिंग व बोर्ड लगाने के लिए बैन किया था जबकि पुलिस अफसरों की मौजूदगी के बावजूद व प्रशासन के मौके पर उपस्थित होने के बावजूद नियमो को ताख पर रखकर विधायिका के होर्डिंग्स लगवाए गए व लगे हुए है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भी वर्ष 2016 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर होर्डिंग्स द्वारा हादसों व घटनाओं से बचने के लिए कोर्ट के आदेशों के अनुरूप राष्ट्रीय राजमार्गों को नो एडवरटाइजमेन्ट जॉन बनाया गया है जिसमे राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का होर्डिंग नही लगाया जाएगा।
यदि खराब मौसम के चलते भारी बारिश या तूफान आने से यह होर्डिंग उखड़ गए तो किसी अप्रिय घटना से किसी की जान-मान का नुकसान भी हो सकता है।इसके साथ ही इस प्रकार के होर्डिंग चालक का ध्यान विभाजित करते है।
आपसे अनुरोध है कि नियमानुसार कार्यवाही करते हुए इन होर्डिंग्स को तुंरन्त प्रभाव से हटवाया जाए व श्रीमती लतिका शर्मा के विरुद्ध माननीय सुप्रीम व हाईकोर्ट के आदेशों की अवेहलना का मामला दर्ज कार्यवाही की जाए तथा नियमो का उल्लंघन करने के लिए श्रीमती से उचित जुर्माना लिया जाए।
धन्यवाद।
भवदीय
दीपांशु बंसल
राष्ट्रीय संयोजक, कांग्रेस छात्र संगठन (NSUI) आरटीआई सेल
पूर्व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, कांग्रेस छात्र संगठन (NSUI )
[protected]